महाराष्ट्र ने अब तक मंजूरी नहीं दी, पंजाब-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में यात्रियों को क्वारैंटाइन,
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है। लेकिन, महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि 31 मई तक राज्य में लॉकडाउन प्रभावी है। अभी तक सरकार ने ना लॉकडाउन नियमों में बदलाव किया है और ना ही उड़ानों को मंजूरी दी है। पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे 9 राज्यों ने कहा है कि राज्य में लैंड करने वाले यात्रियों को क्वारैंटाइन होना होगा।
इन राज्यों में क्वारैंटाइन में जाएंगे यात्री
- पंजाबः मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में विमान, ट्रेन या बस से आने वाले सभी यात्रियोें को अनिवार्य तौर पर 14 दिन के होम क्वारैंटाइन में जाना होगा।
- छत्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 25 मई से राज्य में आने वाले सभी विमान यात्रियों को 14 दिन के इंस्टिट्यूशन क्वरैंटाइन पीरियड में जाना होगा। उन्होंने कहा कि घरेलू उड़ानों के शुरू होने के बाद संक्रमण फैलने की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।

दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सभी घरेलू उड़ानों का ऑपरेशन टर्मिनल 3



