नयी दिल्ली – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही 10 रुपए का नए नोट जारी करेगा। इससे पहले 50, 200, 500 और 2000 के नए नोट जारी किए जा चुके हैं। 10 के इस नए नोट का रंग चॉकलेट ब्राउन होगा। इसके पिछले हिस्से पर कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर होगी। ये भी महात्मा गांधी सीरीज का होगा। इसके साथ ही 10 रुपए का पुराना नोट भी चलता रहेगा।




