PL फेज-2 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यानी यह दो कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और केन विलियम्सन के बीच की जंग भी होगी। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने 10 मैचों से 16 अंक हासिल कर प्ले ऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस मैच में जीत से टीम का टॉप-2 में रहते हुए लीग स्टेज फिनिश करने का दावा काफी मजबूत हो जाएगा।



