शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 23.01.2026 को कौशाम्बी पुलिस द्वारा जनपद में किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने हेतु ब्लैक आउट की कार्यवाही का अभ्यास कराया गया। इस कार्यावाही को आज सायं 06:00 बजे से प्रारम्भ कर अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस लाइन कौशाम्बी में संपन्न किया गया।
ब्लैक आउट अभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड टीम द्वारा सायरन बजाकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से आपात परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर आमजनमानस/छात्रों को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान जनपद के चिकित्साधिकारियों के द्वारा घायलों को त्वरित उपचार सुनिश्चित कराने हेतु एम्बुलेंस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का भी अभ्यास कराया गया। इसी क्रम में आग लगने, हवाई हमले अथवा अन्य आपदा की स्थिति में सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा उपायों के बारे में मॉक ड्रिल आयोजित कर करते हुए आभ्यास कराया गया।
अभ्यास का उद्देश्य जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखना तथा आम नागरिकों को आपात परिस्थितियों में संयम, सुरक्षा एवं सहयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
ब्लैक आउट अभियान के दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग व अन्य संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।
अभ्यास के दौरान जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्राधिकारी गण, उपजिलाधिकारी गण, फायर सर्विस के कर्मी, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी गण, विद्यालयों के छात्र गण एवं आमजनमानस के लोग मौजूद रहे ।
कौशाम्बी पुलिस द्वारा आपात स्थिति से निपटने हेतु ब्लैक आउट के माध्यम से कराया गया अभ्यास
Date:



