उन्नाव गैंगरेप केस में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 35 घंटे पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया। सीबीआई की टीम शनिवार को करीब 3.30 बजे सेंगर को कोर्ट लेकर पहुंची। मीडिया के सामने विधायक ने कहा- मुझे भगवान और न्याय पर भरोसा है इसलिए यहां आया हूं। इससे पहले सीबीआई ने पीड़ित लड़की का लखनऊ में मेडिकल कराया और फिर उसे वापस उन्नाव भेज दिया। बता दें कि विधायक सेंगर को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया था।
जांच पर नजर रखेगी अदालत
– सेंगर को लखनऊ स्थित पुश्तैनी घर से सीबीआई की टीम ने शुक्रवार तड़के 5 बजे हिरासत में लिया था। 16 घंटे विधायक से पूछताछ की गई और फिर देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया।




