Police Par Bharosa Karen

आशीष मिश्र को SIT ने शुक्रवार को दोबारा दो दिन की रिमांड

Date:

लखीमपुर हिं‍सा के मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ के बेटे आशीष मिश्र को SIT ने शुक्रवार को दोबारा दो दिन की रिमांड पर लिया है। आज आशीष का सह आरोपियों अंकित दास, शेखर भारती, लतीफ उर्फ काले, सुमित जायसवाल मोदी, सत्यम त्रिपाठी, नंदन सिंह और शिशुपाल से आमना-सामना होगा। आज SIT हिंसा से जुड़े उन अन-सुलझे सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश करेगी, जिनका जवाब अभी तक किसी आरोपी ने सही नहीं दिया। इसमें आशीष मिश्र के घटना के वक्त की मौजूदगी, किसानों पर थार जीप चढ़ाने का निर्णय, फायरिंग करने के कारण और इसके पीछे के इरादा प्रमुख है।

शुक्रवार को CJM कोर्ट ने SIT की मांग पर आशीष मिश्र समेत जेल में बंद चार आरोपियों की 48 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी थी। चारों आरोपी आशीष, अंकित दास, शेखर भारती और लतीफ उर्फ काले 22 अक्टूबर की शाम पांच बजे से 24 अक्टूबर शाम पांच बजे तक पुलिस कस्टडी में हैं।

SIT ने चारों से पूछताछ व सह आरोपियों से आमना-सामना कराने के लिए गुरुवार को दोबारा तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर दिए जाने की CJM कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। सुमित जायसवाल मोदी, सत्यम त्रिपाठी, नंदन सिंह और शिशुपाल शुक्रवार सुबह से ही पुलिस कस्टडी रिमांड पर थे।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

*ब्रेकिंग न्यूज़ प्रयागराज के एस0ओ0जी0/ सर्विलांस सेल गंगानगर व थाना सरायइनायत...

जॉनसेनगंज में डिजिटल होली बनी आकर्षण का केन्द्र प्रयागराज, 05...

ब्रेकिंग प्रतापगढ़ शारदा सहायक खनवारी नहर में डूबने से तीन...

ट्रैक्टर पलटने से कौशांबी के दो युवकों की चित्रकूट...