प्रयागराज =माघ मेला संगम लोअर मार्ग स्थित सेक्टर नंबर 6 स्थित जहां भारतीय सेना सेवानिवृत्ति धर्म गुरुओं द्वारा बटुक छात्रों एवं साधु संतों का धार्मिक एवं आध्यात्मिक अध्ययन एवं शोध साधना से आत्मा और परमात्मा का मिलन कराया जा रहा है।आत्मोत्थान एवं गायत्रीत्थान शिविर में आध्यात्मिक धार्मिक एवं भव्य आरती बटुक छात्रों द्वारा अभिषेक हवन नित्य प्रतिदिन आरती कराया जा है। शिविर व्यवस्थापक स्वामी राजकुमार शंकर शरण महाराज ने बताया कि 2003 से शिविर माघ मेला में लगाया जाता है ,इस वर्ष 24 वां वर्ष है,आत्मोत्थान एवं गायत्रीत्थान मंडल का उद्देश मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाना है।साधना सेवा धार्मिक अनुष्ठान से आत्मा का उत्थान होता है। पूर्णिमा से पूर्णिमा तक यज्ञ, शिव महापुराण श्रीमद् भागवत महापुराण, रुद्राभिषेक प्रतिदिन भंडारा का आयोजन कराया जाता है। स्वामी राजकुमार शंकर शरण जी ने माघ मेला में अविमुक्तेश्वरानंद महाराज एवं पुलिस प्रशासन के साथ घटित घटना का पर भी चिंता व्यक्त किया तथा उन्होंने पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने के लिए है। यूजीसी पर उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि आरक्षण ही देश का दुर्भाग्य है यदि सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो इसका परिणाम सरकार स्वयं जिम्मेदार होगा। इस मौके पर मिथिलेश सिंह लखनऊ नरोत्तम त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला राजमल त्रिपाठी राधे कृष्णा मिश्रा विजयकांत शास्त्री आदि आचार्य एवं बटुक छात्र उपस्थित रहे।
आत्मोत्थान एवं गायत्री मंडल सेवा शिविर में आत्मा एवं परमात्मा का मिलन=स्वामी राजकुमार शंकर शरण
Date:



