सरकार ने शुक्रवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। 26 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के एडीजी राजीव कृष्ण लखनऊ जोन के नए एडीजी और आईजी टेलीकॉम सुजीत पांडेय लखनऊ परिक्षेत्र के नए आईजी बनाए गए हैं।
आईजी बरेली से एसकेभगत को आईजी अपराध लखनऊ बनाया गया है। विश्वजीत महापात्र एडीजी वाराणसी जोन को एडीजी एसीओ लखनऊ, वेटिंग में चल रहे एडीजी पीवी रामाशास़्त्री को एडीजी वाराणसी जोन बनाया गया है।
दावा शेरपा एडीजी सीबीसीआईडी लखनऊ को एडीजी गोरखपुर जोन, अभय कुमार प्रसाद एडीजी लखनऊ जोन को आर्थिक पुलिस महानिदेषक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ बनाया गया है।
वेटिंग में रहे पीयूष आनन्द को एडीजी स्थापना उप्र, राजीव कृष्ण एडीजी डॉ. बीआर अम्बेडकर पुलिस अकाद
मी मुरादाबाद को एडीजी लखनऊ जोन, डॉ. केएसपी कुमार एडीजी बजट पीएचक्यू इलाहाबाद को एडीजी, पुलिस अकादमी मुरदाबाद और प्रेम प्रकाश एडीजी एवं आईजी मीरजापुर परिक्षेत्र को एडीजी बरेली जोन भेजा गया है



