Police Par Bharosa Karen

अनंतनाग में 2 आतंकी मारे गए–जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी हमला

Date:

शोपियां में बुधवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें पुलिस के चार जवान शहीद हो गए। इससे पहले सुबह अनंतनाग  के खानबल में सुबह हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मारे गए थे। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। 

हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमला अरहाना फल मंडी में हुआ। मौके पर पुलिसवालों के हथियार नहीं मिले। पुलिस ने आतंकियों की तलाश में इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है। शहीद जवानों के नाम- काॅन्स्टेबल इशफाक अहमद मीर, कॉन्स्टेबल जावेद अहमद भट, कॉन्स्टेबल मोहम्मद इकबाल मीर और स्पेशल पुलिस ऑफिसर आदिल मंजूर भट हैं।अनंतनाग में मारे गए आतंकियों में से एक अल्ताफ काचरू डार कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का सबसे पुराना सदस्य था। दूसरे आतंकी का नाम उमर फारूक वानी है।

 

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...