- दीपक राज गुप्ता कैपिटल टेरेटरी असेंबली में विधायक बनने वाले पहले भारतीय
- उन्होंने बताया- मैंने भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने का फैसला पहले ही लिया था, मंजूरी से पहले नियम देखे गए|
ऑस्ट्रेलिया कैपिटल टेरेटरी (एसीटी) असेंबली में पहले भारतीय-ऑस्ट्रेलियन मेंबर दीपक राज गुप्ता ने मंगलवार को भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। 30 साल के दीपक 1989 में ऑस्ट्रेलिया गए थे।
दीपक ने बताया, “मैंने भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने का फैसला पहले ही ले लिया था। ऑस्ट्रेलिया के सदन में बाइबल के जरिए शपथ ली जाती थी। मैंने अपनी इच्छा बताई तो असेंबली के अफसरों ने नियम चेक किए कि कोई सदस्य अन्य धर्म के ग्रंथ के साथ शपथ ले सकता है। किसी तरह की बंदिश नहीं होने के बाद मुझे अनुमति दी गई। मैं अपने साथ भगवद् गीता की एक प्रति लेकर गया था।” उन्होंने बाद में भगवद् गीता को असेंबली को बतौर सोविनियर के तौर पर गिफ्ट कर दिया।